प्यारे बच्चों ,
आप सभी होनहार हैं। अपने माता-पिता , गुरुजनों के प्रिय हैं। आप से हम सबों को और देश को बहुत आशाएँ हैं। हम सब आप की सफलता की कामना करते हैं।
जीवन में सफलता पाने व आगे बढ़ने के लिये मेहनत ( परिश्रम ) ,लगन और ईमानदारी , इन तीन बातों का होना अति आवश्यक है।क्षेत्र चाहे पढ़ाई का हो , खेल का हो या कोई अन्य कार्य का हो , पूरी ईमानदारी ,दृढ़ता और मेहनत से जुट जाना चाहिए।
दूसरी , जो , जीवन में सफलता के लिए बहुत ही आवश्यक है - वह है- COMMITMENT - PROMISE अर्थात वादा। आप पूरे मन से अपने - आप से प्रॉमिस करे , वादा करें, निश्चय करें - यह काम, यह पढ़ाई , यह खेल आपको भली - भाँती करना है -आप ही करेंगे , तो निश्चय ही यह कार्य आप करेंगे। कार्य कोई भी हो , शुरु करें तो उसे अधूरा न छोड़ें , उसे पूरा करें।
कभी-कभी , कार्य करने में कठिनाइयाँ भी आती हैं , बाधाएं भी आती हैं। इन बाधाओं से , इन कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए , ना ही , हिम्मत ही हारनी चाहिए।
इसी प्रकार , जीवन में किसी से कोई प्रॉमिस -वादा करें तो उसको पूरा करने का प्रयास करें। इससे आपके मन का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे परिवार में, समाज में दोस्तों में ,आपका सम्मान होगा और जीवन के हर क्षेत्र में आप आगे ही आगे बढ़ते जाएंगे।
इसी विश्वास के साथ , हम एक बार फिर आप सभी के जीवन में सफलता की कामना करते हैं।
---- विजय कुमार सिन्हा " तरुण "
दिनांक - 05 - 05 - 2015 .

No comments:
Post a Comment